Nirbhik Nazar

कल से शुरू होगा पूर्णागिरि मेला, संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत करेंगे शुभारंभ, पढ़िये कितने दिन चलेगा मेला

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: मंगलवार 30 मार्च से पूर्णागिरि मेला शुरू हो जाएगा। मेला प्रशासन ने मेले की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। उत्तराखंड के विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत दोपहर एक बजे प्रवेश द्वार ठुलीगाड़ में पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ करेंगे। मां पूर्णागिरि धाम में हर साल होली के अगले दिन से तीन माह का मेला लगता है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मेला अवधि 30 दिन तय की है। 30 मार्च से शुरू हो रहा मेला 30 अप्रैल तक चलेगा। मेला अधिकारी जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर एक बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत मेले का उद्घाटन करेंगे।

मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि मेले की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ककरालीगेट से मुख्य मंदिर तक पथ प्रकाश, अस्थायी शौचालय, यात्रि विश्राम शेड आदि व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मेला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि मेले में कोरोना से बचाव के लिए श्रद्धालुओं को सरकार की गाइड लाइन का पालन करना होगा।

जगह-जगह श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा नोडल अधिकारी सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि कुंभ मेले के कारण फिलहाल जिले का ही फोर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा। कुंभ मेले की ड्यूटी में गई फोर्स भी वापस मंगा ली गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *