Nirbhik Nazar

 राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, त्रिवेन्द्र ने भी किया ट्वीट

देहारादून: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि होली का पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के रंग लेकर आए। हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली का पर्व आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेमभाव और सहयोग को प्रोत्साहित करने वाला पर्व है। राज्यपाल ने सभी से कोरोना के प्रति जागरूकता एवं सतर्क रहकर सभी सावधानियों के साथ होली मनाने की अपील की है।

वहीं, अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि होली रंग और उल्लास का त्योहार होने के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्योहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए और जनता में स्नेह, सद्भाव और भाईचारा बना रहे। अपने संदेश में उन्होंने सभी से कोरोना को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करने की भी अपील की है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी

वहीं, पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने ट्वीट में कहा कोविड के दृष्टिगत इस बार की भी होली हम बेहद ही सतर्क व सावधान होकर मनाएं। कोरोना से बचाव के सभी मानकों का अनुपालन अनिवार्य रूप से करें। कहा रंगों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए ऐसी ईश्वर से मंगल कामना करता हूं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *