Nirbhik Nazar

देहारादून मे कोरोना का कहर दो इलाकों मे लॉकडाउन,  कोविड अस्पतालों को आम मरीजों के लिए किया जा सकता है बंद

निर्भीक ब्यूरो

देहारादून: उत्तराखंड में भी एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से सरकार से लेकर पब्लिक मे टेंशन भी बढ्ने लगी हैप्रदेश मे कोरोना संक्रमण दर 3.83% पहुंच गयी है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 2 एरिया कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिए गए हैं।  देहरादून के नेहरू कॉलोनी और ऋषिकेश के गुमानीवाला को कंटेनमेंट जोन घोषित कर इन इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।  उधर ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर ताज होटल में 76 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हंगामा मच गया है। उन इलाकों के लोग कोरोना के डर से सहमे हुए हैं। एहतियात के लिए जिला प्रशासन ने होटल को फिलहाल कुछ दिन के लिए बंद कर दिया है। और होटल को पूरी तरह सैनेटाइज किया जा रहा है। होटल में मिले संक्रमितों में अधिकतर कर्मचारी ही हैं।

प्रशासन रोजाना 3000 तक जांच करवाने के निर्देश सीएमओ को दे चुका है। मगर उसके बावजूद कैसे लगातार बढ़ रहे हैं।  जिला प्रशासन की टीम कई रैंडम जगहों से सैंपल इकठ्ठा कर रही है इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ताज होटल के 25 कर्मचारियों का टेस्ट किया था जो सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।  इसके बाद पूरे स्टाफ का टेस्ट कराया गया जिसमें से 76 लोग पॉजिटिव मिले हैं। होटल ने फिलहाल पर्यटकों की बुकिंग लेनी बंद कर दी है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित स्टाफ को आइसोलेट किया जा चुका है। एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने बताया कि पूरी एहतियात बरती जा रही है और होटल को खाली कराकर सैनेटाइज कराया जा रहा है।  जिले में सीएमओ डॉ. अनूप डिमरी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एक शिफ्ट में 80 से 90 और निजी लैब तीन शिफ्ट में 600 से अधिक जांच कर रही है। इस मामले में सामने आने के बाद देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को आम मरीजों के लिए फिर बंद किया जा सकता है। बीते साल भी कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद सरकार ने मई महीने में 15 बड़े सरकारी अस्पतालों को सिर्फ कोविड मरीजों के लिए ही आरक्षित कर दिया था। बीती जनवरी में ही इन अस्पतालों को फिर से आम मरीजों के लिए फिर से खोला गया है। फ़िलहाल राज्य में कोरोना संक्रमण के क्लस्टर का पता लगाया जा रहा है और जिला लेवल पर इन पर नियंत्रण पाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *