Nirbhik Nazar

CM पुष्कर धामी ने BJP के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

दिल्ली: भारतीय राजनीति में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। देश की सबसे बड़ी पार्टी BJP को आज नितिन नबीन के रूप में अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई  दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अभिनंदन समारोह में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इस अवसर पर BJP मुख्यालय में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर CM पुष्कर धामी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने ‘X’ पर किए एक पोस्ट में कहा, “नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन, @BJP4India के नव-निर्वाचित माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @NitinNabin जी से भेंट कर इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। निश्चित तौर पर आपके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।”
इससे पहले नई दिल्ली में BJP के संगठन पर्व में सम्मिलित होने को लेकर CM धामी ने कहा कि, ” भाजपा संगठन केवल एक राजनीतिक ढाँचा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का परिवार है। इसी सामूहिक शक्ति से हम जनसेवा और राष्ट्रहित के अपने संकल्प को और मजबूत करते हैं।”

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News