Nirbhik Nazar

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने हरिद्वार कुम्भ के लिए फिर प्रयागराज वाला राग अलापा, पढ़िये पूरी खबर

निर्भीक ब्यूरो

हरिद्वार: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने हरिद्वार कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री से शासन में बैठे कुछ आला अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेंद्र गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं दुनिया में भी यदि कहीं जाते हैं तो प्रयाग कुंभ की दिव्यता और भव्यता का गुणगान करते हैं। हम यही चाहते हैं कि हरिद्वार का कुंभ भी ऐसा दिव्य और भव्य हो कि पीएम प्रयाग कुंभ की व्यवस्थाओं को भूलकर हरिद्वार कुंभ का गुणगान करें, लेकिन उत्तराखंड शासन में बैठे कुछ उच्च अधिकारी नहीं चाहते कि हरिद्वार का कुंभ प्रयाग कुंभ की तरह देश दुनिया में नाम कमाए। नरेंद्र गिरी ने कहा कि भले इस समय कोरोना का काल है लेकिन सरकार चाहे तो कुंभ को अभी भी दिव्य और भव्य बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से शासन में कुंभ की छवि बिगाड़ने वाले कुछ आला अधिकारियों को तत्काल हटाकर नए अधिकारियों की तैनाती करने की मांग की है ।

यहाँ सवाल ये उठता है की क्या महंत नरेंद्र गिरी मुस्तकिल मिजाज वाले इंसान नहीं हैं क्यूंकी बीते 2 माह में कई बार अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष कभी शासन प्रशासन की कुंभ कार्यों को लेकर पीठ थपथपा चुके हैं तो कई बार अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी चुके हैं। परिषद के महामंत्री भी कुंभ कार्यों को लेकर कई बार संतुष्टि व्यक्त कर चुके हैं। कुंभ में चल रहे कार्यों को लेकर अखाड़ा परिषद में ही दो तरह के मत समय-समय पर सामने आ चुके हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *