Nirbhik Nazar

अयोध्या राम मंदिर के लिए पटना के हनुमान मंदिर ने दिए पांच करोड

निर्भीक ब्यूरो

पटना: अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए पटना के हनुमान मंदिर से पांच करोड़ रुपये का दान दिया गया है। मंदिर यह राशि पांच सालों के दौरान देगा। पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर ने भी इसके लिए 10 लाख रुपये दान दिए हैं। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह के तहत बिहार की अन्य कई मंदिर समितियों ने भी दिल खोलकर दान दिए हैं।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान बीते 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चला था। अभियान के तहत संग्रह टोलियों ने गांव-गांव जाकर धन एकत्र किया। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में दान देने में सबसे आगे पटना रहा, जहां से 6.25 करोड़ से अधिक की राशि मिली। दानापुर ने अलग से करीब 1.23 करोड़ का दान दिया। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति की तरफ से एक ऐप तैयार किया गया, जिसमें बैंकों से राशि और चेक क्लियर होने के बाद खाते में कुल जमा राशि दिखती है। बिहार में संग्रह टोलियों के जरिए 22 करोड़ 80 लाख 52 हजार 629 रूपये जमा किए गए। जबकि, बैंकों ने 19 करोड़ 55 लाख 62 हजार की गिनती पूरी की है। अभियान के तहत जमा राशि की गिनती और चेक का क्लिरेंस अभी जारी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *