Nirbhik Nazar

सल्ट उपचुनाव के लिये बीजेपी से महेश सिंह जीना और कांग्रेस से गंगा पंचोली ने दाखिल किया नामांकन

निर्भीक ब्यूरो

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में सल्ट उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी महेश सिंह जीना ने आज मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भर दिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि इस मौके पर नामांकन स्थल भिकियासैंण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंन्त्री संगठन अजेय, सल्ट चुनाव के प्रभारी सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना के बाद कांग्रेस उम्मीवार गंगा पंचोली ने भी भिकियासैंण तहसील मुख्यालय पहुंचकर सल्ट उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जागेश्वर विधायक व पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुजवाल, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक हरीश धामी और द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट समेत भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।

बता दें कि सल्ट सीट भाजपा के ही खाते में थी और यहां से सुरेंद्र सिंह जीना विधायक थे। बीते दिनों बीमारी के चलते उनके निधन के बाद से ये सीट खाली चल रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही होली के दिन सोमवार को प्रत्याशियों की घोषणा की। महेश जीना दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। जबकि कांग्रेस की गंगा पंचोली पूर्व में भी यहां से अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *