Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: समग्र शिक्षा के अंतर्गत ITES ट्रेड में राजू साहनी ने हासिल किया राज्य में दूसरा स्थान

देहरादून: समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित स्किल प्रतियोगिता 2025–26 में बी एस नेगी राजकीय इंटर कॉलेज गुजराडा के ITES ट्रेड के छात्र राजू साहनी ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल रावत ने छात्र राजू को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने ITES ट्रेड के शिक्षक श्री दीपक कुमार की भी विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन और सतत प्रयासों से ही छात्र यह उपलब्धि हासिल कर सका।

प्रधानाचार्य अनिल रावत ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त माध्यम है और इस प्रकार की उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं। विद्यालय परिवार ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News