देहारादून: सल्ट उप चुनाव के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी राजेश धर्माणि समेत कुल तीस स्टार प्रचारकों को शामिल किया गया है।
