Nirbhik Nazar

देहारादून मे मामूली कहासुनी मे छोटे भाई ने कर दी बड़े की हत्या  

देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र में शराब पीकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया। इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला सरोज ने बताया कि उनका बड़ा बेटा नीरज रोडवेज में मैकेनिक है, जबकि छोटा बेटा विशाल बेरोजगार था। रविवार 28 मार्च को दोनों एक साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान नीरज ने अपने छोटे भाई विशाल को डांटा कि वह कोई कामकाज नहीं करता। दिनभर घर पर बैठा रहता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। नीरज ने पास में ही पड़े फावड़े से नीरज के सिर पर वार कर दिया। बुरी तरह से घायल विशाल को इलाज के लिए कोरोनेशनल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां 29 मार्च को विशाल ने दम तोड़ दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *