Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, रुद्रपुर में किया ‘भव्य त्रिशूल’ का अनावरण, करोडों रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिव रात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है। रुद्रपुर में शनिवार को आस्था, विकास और सियासत का अनोखा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित दौरे पर रुद्रपुर पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिशूल चौक पर ‘भव्य त्रिशूल’ का अनावरण किया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

त्रिशूल अनावरण के बाद त्रिशूल चौक से गांधी पार्क तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं शिरकत की। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्तों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और नारों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।  मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर और पूरे जनपद का चहुंमुखी विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News