Nirbhik Nazar

चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 का शुभारम्भ, सीएम धामी बोले – चंपावत बनेगा साहसिक पर्यटन का राष्ट्रीय हब

देहरादून/चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं बल्कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प, युवाओं के उत्साह, मातृशक्ति के सामर्थ्य और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काली कुमाऊँ की होली अपनी विशिष्ट परंपराओं—बैठकी होली, खड़ी होली और चौफुला—के कारण पूरे देश में अलग पहचान रखती है और महोत्सव के दौरान चंपावत में उत्सव का माहौल है।

शीतकालीन पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

इस वर्ष महोत्सव को शीतकालीन कॉर्बेट महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। महोत्सव में पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, माउंटेन बाइकिंग, हॉट एयर बलून, ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियाँ आयोजित होंगी, जिनसे चंपावत को राष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म हब बनाने का लक्ष्य है।

जिम कॉर्बेट से जुड़ी ऐतिहासिक पहचान

मुख्यमंत्री ने जिम कॉर्बेट का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी कहानियों ने चंपावत-लोहाघाट क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाई। वर्ष 1907 में आदमखोर बाघिन के अंत ने इस क्षेत्र को इतिहास में विशेष स्थान दिलाया।

विकास परियोजनाओं की लंबी श्रृंखला

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

जिला अस्पताल में 20 करोड़ से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माणाधीन

यातायात और शहरी समाधान

मल्टीस्टोरी पार्किंग से जाम की समस्या का समाधान

मोटर मार्गों का सुदृढ़ीकरण

धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा

मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत देवीधूरा वाराही मंदिर का विकास

माँ पूर्णागिरी मंदिर के लिए 45 करोड़ का रोपवे निर्माणाधीन

टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट

शारदा कॉरिडोर से पूर्णागिरी, चूका, श्यामलाताल और शारदा घाट जुड़ेंगे

सड़क और पुल परियोजनाएँ

टनकपुर–जौलजीबी मार्ग पर 55 करोड़ से स्पान आर्च पुल

33 करोड़ से सड़क सुधारीकरण कार्य

व्यापार और अर्थव्यवस्था को मजबूती

भारत-नेपाल सीमा पर 177 करोड़ का ड्राई पोर्ट

विज्ञान और पर्यटन अवसंरचना

57 करोड़ से साइंस सेंटर निर्माणाधीन

वे-साइड एमेनिटीज सेंटर तैयार

चूका को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा वैश्विक मंच

महोत्सव में मधुबनी कला, विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज, लोकसंस्कृति कार्यक्रम और फूड फेस्टिवल आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन “Vocal for Local” से “Local for Global” की दिशा में बड़ा कदम है और स्थानीय उत्पादों की आय बढ़ाएगा।

आदर्श जिला बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला जारी है और सरकार विकास भी और विरासत भी के संकल्प के साथ उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News