Nirbhik Nazar

हरिद्वार में एक आश्रम से 32 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित, आईजी कुंभ मेला, संजय गुंजयाल ने कही ये बात

ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक आश्रम से 32 श्रद्धालु कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक साथ इतने कोरोना के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसे लेकर आईजी कुंभ मेला संजय गुंजयाल ने बताया कि एक अप्रैल से धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेले की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में कोरोना के मामले मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आश्रम को सील कर दिया है।

संजय गुंजयाल ने आश्रमों के संचालकों से कहा कि सभी श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाए। अगर किसी श्रद्धालु को सर्दी, बुखार जैसे लक्षण हैं, तो वे तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। इस मामले के बाद मठों और आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। साथ ही उन्हें निर्देशित भी किया जा रहा है कि अगर किसी में कोरोना के लक्षण हैं तो तुंरत स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दें।

एक अप्रैल से हरिद्वार में महाकुंभ की शुरुआत होनी है। इस दौरान राज्य में भारी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। ऐसे समय में कोरोना के मामले आना उत्तराखंड के लिए चिंता का विषय है। बीते एक हफ्ते में जिले में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. हरिद्वार जिले में अभीतक 300 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *