Nirbhik Nazar

कोरोना को लेकर झारखंड के सभी विभागों में बायोमेट्रिक की बजाय रजिस्टर पर हाजिरी बनाने का आदेश जारी

निर्भीक ब्यूरो

रांची: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अगले आदेश तक सभी विभागों को बायोमेट्रिक डिवाइस से हाजिरी लेने के नियम में छूट का आदेश जारी कर दिया है। अब कर्मियों को पुरानी व्यवस्था के तहत रजिस्टर पर ही हाजिरी बनानी होगी। ऐसा राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण किया गया है।

गौरतलब है कि देशभर में कोरोना की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। इस दौरान कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालात भी हो गए हैं। झारखंड में भी कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में राज्य की ओर से होली व रामनवमी को लेकर विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

बता दें कि मंगलवार को राज्य में 418 नए मरीज मिले थे। इनमें 262 कोरोना संक्रमित सिर्फ रांची में मिले। वहीं रांची में तीन मरीजों की मौत भी इलाज के दौरान हो गई। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 34, कोडरमा में 21, गुमला में 16, बोकारो में 12, गोड्डा में 11, जामताड़ा में 10, साहिबगंज में नौ, धनबाद में आठ, देवघर, खूंटी व लोहरदगा में छह-छह, पश्चिमी सिंहभूम व पलामू में चार-चार,रामगढ़ में तीन, गढ़वा में दो, दुमका, हजारीबाग, लातेहार व सिमडेगा में एक-एक नए संक्रमित मिले थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *