Skip to main content

Nirbhik Nazar

CM धामी ने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा को दी पुनः स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर विधानसभा क्षेत्र लालकुआं अंतर्गत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने संबंधी पूर्व में विलोपित घोषणा को पुनः जीवित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। इस निर्णय से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा की गई थी। किंतु संबंधित क्षेत्र वन भूमि के अंतर्गत होने के कारण वन विभाग स्तर से भारत सरकार की अनापत्ति प्राप्त किए बिना शासन द्वारा नीतिगत निर्णय लिया जाना संभव नहीं था। इस प्रक्रिया में विभिन्न वैधानिक प्रावधानों के चलते समय लगने की संभावना जताई गई थी।

दिनांक 1 जुलाई 2025 को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में उच्च स्तर पर विचार-विमर्श के बाद उक्त घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से विलोपित करने हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया गया था, जिसके क्रम में इसे सूची से हटा दिया गया था।

अब मुख्यमंत्री द्वारा पुनः इस घोषणा को जीवित किए जाने के अनुमोदन के बाद बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाई जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News