Nirbhik Nazar

CM धामी ने हिमवीरों संग मनाई होली, लोहाघाट में जवानों का बढ़ाया उत्साह

लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में पहुंचकर देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हिमवीरों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने जवानों को उपहार भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया और रंगों के पर्व की खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों का योगदान अतुलनीय है। सीमांत क्षेत्रों की कठिन भौगोलिक और प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों में तैनात हमारे वीर सैनिक देशवासियों की सुरक्षा के लिए सशक्त कवच के रूप में कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं। ऐसे पावन अवसर पर अपने परिवारों से दूर रहकर मातृभूमि की रक्षा में जुटे हिमवीरों का त्याग और समर्पण पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने जवानों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News