Nirbhik Nazar

कुंभ की आमद से पहले हरिद्वार के बार्डरों पर सख्ती शुरू, यात्रियों से मांगी जा रही कोरोनो रिपोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार: एक अप्रैल से शुरू हो रहे महाकुंभ को देखते हुए बॉर्डर पर बुधवार से सख्ती शुरू कर दी गई है। 12 राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों के करोना टेस्ट और उनकी रिपोर्ट ली जा रही है। सुबह से ही बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। इसको लेकर कल से और भी सख्ती हो जाएगी। अधिकारियों ने यहां पर पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी भी तैनात की है। इसके अलावा मॉनिटरिंग के लिए कुछ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी तैनाती दी गई है, जो देर रात यहां पहुंचकर कार्यभार संभालेंगे।

आपको बता दें कि देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में 12 राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ से आने वाले यात्रियों को उत्तराखंड आते वक्त साथ कोविड की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। कल से ये व्यवस्था लागू हो जाएगी। यह भी साफ किया गया है कि रिपोर्ट राज्य में आने से पहले के 72 घंटे से अधिक अवधि की नहीं होनी चाहिए।

कल से शुरू होने वाले महाकुंभ को देखते हुए भी सतर्कता बरती जा रही है। हरिद्वार में बॉर्डर पर सख्ती शुरू हो गई है। यहां यात्रियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट ली जा रही है। साथ ही जिनके पास कोविड जांच रिपोर्ट नहीं है, उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। भगवानपुर बॉर्डर पर दोपहर तक एक हजार के करीब सैंपल लिए जा चुके हैं, जबकि नारसन बॉर्डर पर 2500 की जांच की गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *