Nirbhik Nazar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं, देशवासियों के सुख, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की

नई दिल्ली: देशभर में होली का त्योहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर गले मिल रहे हैं और होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम, आनंद और आशा का संचार करता है तथा समाज में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत बनाता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए तथा हम सभी मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह रंगों और उमंग का त्योहार हर किसी के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आए। उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के रंगों की बरसात हो।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार पूरे वातावरण में नई ऊर्जा भर देता है। चारों ओर खुशियों और उत्साह का माहौल दिखाई देता है, जो हर किसी को आनंद और उल्लास से भर देता है।

गौरतलब है कि भारत में होली का त्योहार आते ही माहौल उत्साह से भर जाता है। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व को मनाते हैं और घरों में गुजिया, मटरी समेत कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं।

देश-विदेश से लोग भारत की प्रसिद्ध होली देखने भी पहुंचते हैं, जिनमें मथुरा और वृंदावन की होली विश्वभर में खास पहचान रखती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News