Nirbhik Nazar

कल हरिद्वार में होगी अमित शाह की अहम बैठक, 24 वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी रणनीतिक चर्चा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम के दौरान वह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही भाजपा की एक महत्वपूर्ण बंद कमरे की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश के प्रमुख नेता शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि इस विशेष बैठक में कुल 24 वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के अनुसार इस बैठक को टोली बैठक नाम दिया गया है। इसमें पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्य और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

2027 विधानसभा चुनाव पर होगा फोकस

सूत्रों के मुताबिक बैठक में मुख्य रूप से 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने, दायित्वों के बंटवारे और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है।

कोर ग्रुप के सदस्य रहेंगे मौजूद

इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नेता तथा राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

अन्य वरिष्ठ नेता भी होंगे शामिल

कोर ग्रुप के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण नेताओं को भी बैठक में शामिल किया गया है। इनमें प्रदेश के महामंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री शामिल हैं।

जनसभा के बाद होगी रणनीतिक बैठक

भाजपा की ओर से हरिद्वार में बड़ी जनसभा की तैयारी की जा रही है। जनसभा के बाद आयोजित इस रणनीतिक बैठक को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News