Nirbhik Nazar

गांजा पीने के लिए 50 रुपये नहीं मिला तो नशेड़ी बेटे ने मां की कर दी निर्मम हत्या, फरार

यूपी दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गाजीपुर से करेंगे कमल ज्योति अभियान की शुरुआत

भभुआ कैमूर : कैमूर जिले में शनिवार को जहां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। वही मां व बेटे की रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया। जहाँ एक नशेड़ी बेटे ने महज 50 रुपये के लिए गुस्से में आकर अपनी मां को खुरपी से गोद कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया। घटना जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव के शनिवार देर रात की है। मृतका बनारसी मियां की पत्नी जफरून बीबी (50 वर्ष) बतायी जाती हैै। वहीं आरोपी पुत्र नईम मियां बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात घटना के समय घर पर कोई नहीं था। घर के बाहर लोग शौच के लिए गए हुए थे। उस समय नइम मियां अपनी मां जफरून बीवी से गांजा पीने के लिए 50 रुपये मांगा। मां के पास पैसे नहीं थे। जिस कारण से वह पैसा नहीं दे पायी। इस बात को लेकर रात नौ बजे नइम झगड़ा करने लगा और लोहे की सरिया से मां को पीटने लगा। इसके बाद खेत में इस्तेमाल होने वाले खुरपी से गोद कर मां को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जब गुड्डू मियां घर में पहुंचे तो मां गंभीर रूप से जख्मी थी। पूछने पर मां ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद इन लोगों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाने लगा। लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद सभी लोग घर वापस लौट गए। रविवार की सुबह शव को दफनाने जा रहे थे। इसी बीच किसी ने चैनपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। 

बोले थानाध्यक्ष- चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि बेटे ने गांजा पीने के लिए 50 रुपये मां से मांगा और नहीं देने पर मां की हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

नशे के लिए पत्नी के साथ करता था मारपीट
बताया जाता है कि 25 वर्षीय नईम की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं।अपने नशे की लत के कारण अपनी पत्नी के सारे गहने बेच दिया है। नशे का विरोध किए जाने पर पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे एक कमरे में बंद कर देता था। कई दिनों तक खाना नहीं देता था। तंग आकर पत्नी 15 दिन पूर्व मायके चली गई थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *