Nirbhik Nazar

गैरसैंण में सीएम धामी ने की सुबह की सैर, चाय पर स्थानीय लोगों से लिया योजनाओं का फीडबैक

गैरसैंण : भराड़ीसैंण में चल रहे बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह सैर पर निकले। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर बातचीत की और क्षेत्र की समस्याओं व सरकारी योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया।

सुबह की सैर के दौरान मुख्यमंत्री पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर भी रुके, जहां उन्होंने चाय की चुस्कियों के साथ स्थानीय लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उनकी राय भी जानी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि इकोलॉजी और इकॉनमी के बेहतर समन्वय के साथ पहाड़ी क्षेत्रों का सुनियोजित विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पहाड़ के लोगों को सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हों।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और जनसहभागिता के माध्यम से विकास योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News