Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के सीएम तीरथ के बाद पत्नी भी कोरोना पॉज़िटिव, हरिद्वार मे संतों से की थी मुलाकात

देहारादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाद अब उनकी पत्नी रश्मि भी कोरोना पॉजिटिव  पाई गई है। सीएम के डॉक्टर एनएस बिष्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए उनकी पत्नी रश्मि रावत से जुड़ा हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। जानकारी के अनुसार सीएम की पत्नी रश्मि रावत को सूखी खांसी की शिकायत होने पर कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट आने पर उन्हें संक्रमित पाया गया है।

मुख्यमंत्री की पत्नी रश्मि रावत को होम आइसोलेशन में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चिकित्सक डॉक्टर एनएस बिष्ट ने बताया कि सीएम तीरथ सिंह के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और जल्दी से आइसोलेशन पीरियड पूरा कर सबके बीच में होंगे। मुख्यमंत्री की पत्नी रश्मि हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे समेत कई साधु-संतों से मुलाकात भी की थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *