Skip to main content

Nirbhik Nazar

धामी सरकार का मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन: 21,743 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति, 17 करोड़ से अधिक राशि वितरित

देहरादून: उत्तराखंड में मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के 21 हजार 743 मेधावी छात्रों को विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। इन छात्रों को अब तक कुल 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार 300 रुपये की छात्रवृत्ति राशि वितरित की गई है।

सबसे अधिक लाभ मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत मिला है। इस योजना में अब तक 17 हजार 852 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 6 से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को 600 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जा रही है।

प्रदेश में इस योजना के अलावा डॉ. शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना, श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कोर छात्रवृत्ति योजना भी संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से भी मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत अब तक 3,289 छात्रों को लाभ मिला है, जबकि डॉ. शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 527 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

इसके अलावा प्रदेश से बाहर स्थित सैनिक स्कूलों में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को भी राज्य सरकार छात्रवृत्ति का लाभ दे रही है, ताकि प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिल सके।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News