Nirbhik Nazar

हरिद्वार कुंभ क्षेत्र को मिलेगी 24 घंटे बिजली, सड़कों का चौड़ीकरण भी होगा आसान

देहारादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में भूमिगत केबलिंग परियोजना का लोकार्पण किया। इससे कुंभ क्षेत्र को बगैर बाधा के 24 घंटे बिजली मिलेगी। बारिश और आंधी-तूफान के साथ ही तारों के टूटने से बिजली आपूर्ति ठप होने और संभावित दुर्घटनाएं अब नहीं होंगी। खास बात ये है कि भूमिगत केबलिंग की व्यवस्था से जुड़ने वाला बनारस के बाद हरिद्वार दूसरा शहर है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में कुंभ क्षेत्र में स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को 24 घंटे गुणवत्ता के साथ बाधा रहित बिजली मिलेगी। भूमिगत केबल की वजह से विद्युत लाइनों के रखरखाव के खर्च में कमी आएगी। आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण को खुला स्थान उपलब्ध हो सकेगा। सड़कों का चौड़ीकरण आसानी से होगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *