Nirbhik Nazar

‘कांग्रेस में भी थी कमीशनखोरी, लेकिन कम… बीजेपी सरकार ने पार कर दी हदें’ — हरक सिंह रावत

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष Harak Singh Rawat ने राज्य की मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी कमीशनखोरी होती थी, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में यह कई गुना बढ़ गई है।

हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सभी विभागों में कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कांग्रेस शासनकाल में भी कमीशनखोरी होती थी, लेकिन मौजूदा सरकार में इसका स्तर बढ़कर करीब 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

‘काम की गुणवत्ता पर पड़ रहा असर’

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार भी अब 5 से 10 प्रतिशत ही कमा पाते हैं। उनका दावा है कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि 100 रुपये के काम केवल 30 रुपये में कराए जा रहे हैं, जिससे कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ रहा है।

हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी चरम सीमा पर पहुंच गई है, जिसके कारण विकास कार्यों की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश के हालात बेहद चिंताजनक हैं।

खनन को लेकर भी सरकार पर सवाल

खनन को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार, शराब कारोबारी और खनन से जुड़े लोग भी यही कह रहे हैं कि प्रदेश में कमीशनखोरी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में सरकार ने खनन से रिकॉर्ड राजस्व मिलने का दावा किया है, लेकिन वास्तविकता यह है कि एक साल के खनन पट्टे के बदले तीन साल का टैक्स एक साथ वसूला जा रहा है

हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है और इसका असर विकास कार्यों और व्यवस्था दोनों पर दिखाई दे रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News