Nirbhik Nazar

ऋषिकेश में मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की भेंट, लिया आशीर्वाद और आध्यात्मिक विषयों पर हुआ संवाद

देहरादून/ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाता है। उत्तराखंड की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने में ऐसे मार्गदर्शन का विशेष महत्व है।

इस अवसर पर श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य इसे विश्व स्तर पर विशेष पहचान दिलाते हैं और इसे और मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News