Nirbhik Nazar

GMVN के 45 वें स्थापना दिवस समारोह का सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन, दी 2 करोड़ की सहायता

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गढ़वाल मंडल विकास निगम में पर्यटन को बढ़ाए जाने के लिए दो करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वह अपनी मेहनत के दम पर गढ़वाल मंडल विकास निगम को आगे बढ़ाएंगें। यह अपेक्षा प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा मनाए जा रहे अपने 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान वर्चुअल समारोह को संबोधित करते हुए की।

उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जब वह संसदीय कमेटी के सदस्य थे, उस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा किया और यह जानने का प्रयास किया कि उन राज्यों में पर्यटन को बढ़ाए जाने के लिए किन-किन एक्टिविटीज को किया जा रहा है। उन्होंने पाया कि अपने-अपने राज्यों में पर्यटन को बढ़ाए जाने के लिए वहां के पर्यटन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपनी मेहनत से पर्यटन को बढ़ाकर राज्य सरकारों को भी लाभ पहुंचाए जाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में पर्यटन को बढ़ाने के लिए असीम संभावनाएं है, जिसके अंतर्गत उत्तराखंड को भी स्विजरलैंड की तर्ज पर विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी इस दिशा में कार्य करेंगे तो राज्य सरकारों द्वारा पीपीपी मोड में निगमों को दिए जाने की योजना को स्थगित करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में तीर्थाटन व पर्यटन को बनाए जाने के लिए जहां तमाम तीर्थ स्थल व पर्यटन केंद्र है वहीं गंगा जमुना सरस्वती जैसी नदियां भी हैं। इसके कारण करोड़ों श्रद्धालु उत्तराखंड के दर्शन करने के लिए स्वयं आकर्षित हो रहे हैं, फिर भी गढ़वाल मंडल विकास निगम में और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए राज्य सरकार ने दो करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने का निर्णय लिया है ।

 

इस अवसर पर राज्य के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक आशीष चौहान, उप महाप्रबंधक एनके नौटियाल गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक कृष्ण कुमार सिंघल ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित भी किया।

 

इस दौरान गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक आशीष चौहान ने कहा कि निगम द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग फेस्टिवल या औली की स्क्रीन प्रतियोगिता, जो कि सफलतापूर्वक की गई है, उसके कारण निगम को विश्व के पर्यटन के मानचित्र पर अपना स्थान दिलाने में कड़ी मेहनत की गई है। इसमें देश-विदेश के लाखों प्रतिभागी जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम की स्थापना आज से 45 वर्ष पूर्व की गई थी तभी से गढ़वाल मंडल विकास निगम दिन प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर है। इसके कारण आज पूरे गढ़वाल मंडल में बड़ी संख्या में पर्यटन स्थल पर गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *