Nirbhik Nazar

धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दी बधाई, कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले नेताओं को तरजीह देने का लगाया तंज

देहरादून: उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने धामी कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों को बधाई देते हुए सरकार पर तंज भी कसा है।

गणेश गोदियाल ने कहा कि Pushkar Singh Dhami सरकार को चार साल से अधिक समय बीत चुका है और इतने लंबे इंतजार के बाद अब जाकर मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शपथ लेने के दिन से ही कुछ पद खाली रखे गए थे और लगातार मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चलती रही, लेकिन अब चार साल से अधिक समय बाद यह प्रक्रिया पूरी हो पाई है।

उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल सभी विधायकों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अब तेजी से काम होगा। गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता लंबे समय से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग कर रही है और उम्मीद है कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक में इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

साथ ही गोदियाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पृष्ठभूमि से आए नेताओं का खास ख्याल रखा है। उनका कहना था कि बीजेपी के मंत्रिमंडल में पहले से ही कांग्रेस पृष्ठभूमि के नेताओं की संख्या अधिक रही है और हालिया विस्तार में भी इसका ध्यान रखा गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करना चाहिए, क्योंकि दूसरे दलों से आए नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को अभी इंतजार करना पड़ रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News