Nirbhik Nazar

धाकड़ ही नहीं धुरंधर भी हैं सीएम धामी: हल्द्वानी में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

हल्द्वानी: राजनाथ सिंह ने नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना की। धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी सिर्फ “धाकड़” ही नहीं बल्कि “धुरंधर” भी हैं।

हल्द्वानी पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पारंपरिक उत्तराखंडी टोपी पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता और सहजता भी देखने को मिली।

कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से लेकर मंच तक दोनों नेता साथ नजर आए। मंच से संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में धामी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड में स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। उस समय उन्होंने धामी को “धाकड़ धामी” कहा था और आज वह कहते हैं कि मुख्यमंत्री धामी “धुरंधर धामी” भी हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यटन को नई दिशा देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के क्षेत्र में सरकार ने सराहनीय कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर धामी ने “चौका” लगाया है और उन्हें भरोसा है कि छह वर्ष पूरे होने तक मुख्यमंत्री “छक्का” मारने में भी सफल होंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News