Nirbhik Nazar

सीएम आवास परिसर में निकाला गया 60 किलो शहद, मुख्यमंत्री ने 3-बी गार्डन विकसित करने के दिए निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन का कार्य किया गया। पहले चरण में करीब 60 किलोग्राम शहद निकाला गया। इस दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 3-बी गार्डन विकसित करने की दिशा में कार्य किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3-बी गार्डन के अंतर्गत बी-फ्रेंडली गार्डन, बटरफ्लाई-फ्रेंडली गार्डन और बर्ड-फ्रेंडली गार्डन विकसित किए जाएंगे, जिससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और मधुमक्खी पालन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में प्रचुर मात्रा में फूलों की विभिन्न प्रजातियां उपलब्ध हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में औषधीय गुणों से भरपूर शहद उत्पादन के लिए स्थानीय लोगों को प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे ग्रामीणों की आय में भी वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित और देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान हरबर्टपुर के चेयरमैन Ajay Kumar Saini भी मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News