Nirbhik Nazar

ममता दीदी के पत्र का झारखंड CM ने दिया जवाब, BJP विधायक सीपी सिंह बोले हार के डर से बौखला गई ममता

निर्भीक ब्यूरो

रांची: पश्चिम बंगाल मे चुनावी माहौल जारी है और चुनाव जीतने के लिए सारी पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। इस बीच, बुधवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तमाम विपक्षी दलों के प्रमुखों पत्र लिखकर समर्थन मांगा था।  इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी पत्र लिखा गया था। इधर, ममता बनर्जी के पत्र का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘चुनाव जीतने के लिए बीजेपी कोई भी हथकंडे अपनाती है, ये चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखता है। यहां तक की बीजेपी चुनाव जीतने के लिए देश की कई संवैधानिक संस्थाओं का भी उपयोग करने से बाज नहीं आती है, आज के दिन में जो राजनीति को परिभाषित कर रहे हैं, आने वाले दिन के लिए ये सही नहीं है।’

वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विपक्षी पार्टी को पत्र लिखने पर बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने पलटवार किया है। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि हार के डर से ममता बनर्जी बौखला गई हैं। ममता बनर्जी हार के डर से प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के नेताओं के खिलाफ गाली-गलौज पर उतर आई हैं।  उन्होंने कहा कि 10 साल तक शासन करने के बाद ममता ‘दीदी’ सत्ता जाने के डर से बौखलाहट में है।

झारखंड के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बंगाल में JMM का अपना कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि जेएमएम (JMM) हार के डर से बंगाल में चुनाव नहीं लड़ी।  पार्टी ने हार के डर से ममता दीदी को समर्थन देने का घोषणा किया है, इतनी ही ताकत थी तो जेएमएम को बंगाल में तो चुनाव लड़ के देखना चाहिए था। सिंह ने कहा कि चुनाव के समय में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता है, ऐसे में कौन क्या बोलता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। विधायक ने बंगाल में बीजेपी की लहर बताते हुए कहा कि पार्टी बंगाल में भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *