Nirbhik Nazar

महेंद्र भट्ट के ‘निकाला हुआ माल’ बयान पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने जताई कड़ी नाराज़गी, कहा- संस्कार ही ऐसा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को लेकर दिए गए उनके बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने महेंद्र भट्ट के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस बात की खुशी है कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि इस पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया बेहद स्तरहीन है।

गणेश गोदियाल ने कहा कि जिन नेताओं ने विधायक रहते हुए सदन की गरिमा को बढ़ाया, उनके लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय दल के प्रदेश अध्यक्ष को अपनी भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

गोदियाल ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्कार ही ऐसे हैं, जिसके कारण उनके नेता इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं के लिए इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में और भी नेता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के कारण जिन नेताओं को भारतीय जनता पार्टी ने अस्वीकार किया, वही नेता कांग्रेस में शामिल किए जा रहे हैं। 📰

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News