Nirbhik Nazar

कोरोना महामारी से निपटने के लिए बिहार स्वास्थ्य विभाग ने 80 करोड़ रुपये की मंजूरी दी – स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय

निर्भीक ब्यूरो

बिहार: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 80 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस राशि से कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने के लिए विभिन्न आवश्यक सामग्री की खरीद की जायेगी। कहा कि बिहार में अभी लॉकडाउन जैसे हालात नहीं हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 1500 है।

मंगल पांडेय ने बुधवार को बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में बिहार ने बाजी मारी है और अब भी सतर्क है। कोरोना महामारी के खिलाफ निर्णायक जंग के लिए विभाग तैयारियों को और पुख्ता कर रहा है। इस महामारी से बचाव के लिए सभी आवश्यक सामग्री की खरीद के लिए विभाग ने बिहार चिकित्सा सेवाएं व आधारभूत संरचना निगम को 80 करोड़ जारी किया है। इस बाबत विभागीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह राशि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कोरोना उन्मूलन कोष से उपलब्ध करायी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोराना महामारी एक बार फिर देश के विभिन्न हिस्सों में पांव पसार रही है। इसका असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। कोरोना से दो-दो हाथ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। इस महामारी पर काबू पाने के लिए, विशेषज्ञ कोरोना टेस्टिंग को सबसे प्रभावी तरीका मानते हैं। लिहाजा अधिकारियों व संबंधित अस्पतालों को स्पष्ट निर्देश है कि कोरोना जांच ज्यादा से ज्यादा संख्या में की जाए। मंत्री ने आम लोगों से अपनी बारी आने पर कोविड का टीका अवश्य लगाने की अपील की। कहा कि यह पूरी तरह सुरक्षित है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *