Nirbhik Nazar

देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा – दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News