Nirbhik Nazar

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 थानाध्यक्ष समेत 30 पुलिसकर्मियों के तबादले

देहरादून: राजधानी देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने एक आदेश जारी करते हुए तीन थानाध्यक्षों सहित कुल 30 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। यह बदलाव हाल ही में हुए रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी हत्याकांड के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किया गया बताया जा रहा है।

दरअसल 30 मार्च को राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड स्थित मालसी में मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क विवाद में हुई फायरिंग में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। मामले के बाद पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन प्रहार भी शुरू किया है। इसी क्रम में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुंदन राम को मानवाधिकार प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है। नेहरू कॉलोनी के थानाध्यक्ष संजीत कुमार को रायपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

ऋषिकेश में तैनात उप निरीक्षक प्रवीन सैनी को राजपुर थाने की कुठालगेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक पंकज कुमार को सहसपुर थाने की धर्मावाला चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक जगदंबा प्रसाद को रायवाला थाने भेजा गया है, जबकि महिला उप निरीक्षक नीमा को एसआईएस शाखा में तैनाती दी गई है। पटेलनगर में तैनात उप निरीक्षक बलदीप सिंह को रानीपोखरी थाने में भेजा गया है।

इसी प्रकार उप निरीक्षक कैलाश चंद्र को रायपुर थाने, महावीर सिंह सजवाण को राजपुर थाने तथा गिरीश चंद्र बडोनी को विकासनगर थाने में तैनाती दी गई है।

कई चौकी प्रभारियों में भी बदलाव

बलवीर सिंह रावत को पटेलनगर, महिला उप निरीक्षक मालिनी को कालसी, राजकुमार को प्रेमनगर और कुशाल सिंह रावत को कोतवाली नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

विक्रम सिंह नेगी को पटेलनगर, नौशाद अंसारी को रायवाला और महिला उप निरीक्षक हेमा बिष्ट को प्रेमनगर थाने भेजा गया है।

पुलिस लाइन में तैनात मनोज रावत और जगमोहन सिंह को ऋषिकेश थाने में तैनाती दी गई है। देवेंद्र कुमार गुप्ता को एएनटीएफ का प्रभारी बनाया गया है। महिला उप निरीक्षक प्रेरणा चौधरी को रायपुर थाने भेजा गया है।

इसके अलावा बलदेव सिंह को कोतवाली पटेलनगर, महिला उप निरीक्षक भागीरथी को कोतवाली नगर, विवेक राठी को आईडीपीएस चौकी ऋषिकेश और मयंक त्यागी को क्लेमेनटाउन थाने में तैनात किया गया है। महिला उप निरीक्षक ज्योति को रायवाला थाने भेजा गया है।

पुलिस विभाग का कहना है कि कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News