Nirbhik Nazar

धामी सरकार ने फिर खोला दायित्वों का पिटारा, कई भाजपा नेताओं को मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड में धामी सरकार ने एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सरकार की ओर से विभिन्न परिषदों, समितियों और संस्थाओं में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्त किया गया है। लंबे समय से इन दायित्वों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था और अब कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां मिल गई हैं।

हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद सरकार और संगठन स्तर पर दायित्व देने की प्रक्रिया तेज हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विभिन्न बोर्ड, परिषदों और सलाहकार समितियों में पार्टी से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है।

जारी सूची के अनुसार कई पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग संस्थाओं में शामिल किया गया है। इससे संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाने की कोशिश भी मानी जा रही है।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

  • विनोद सुयाल को उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • नैनीताल निवासी ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
  • टिहरी गढ़वाल के खेम सिंह चौहान को उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • देहरादून के चारु कोठारी को उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • कुलदीप बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।
  • सोना सजवाण को हर्बल सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
  • हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नियुक्तियों के जरिए संगठन में लंबे समय से सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी देकर उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की गई है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार के साथ काम करने का अवसर भी मिलेगा।

बताया जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य बोर्ड, निगम और परिषदों में भी नई नियुक्तियां की जा सकती हैं, जिससे और कार्यकर्ताओं को दायित्व मिल सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News