Nirbhik Nazar

देहरादून: डीएम के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, स्थानांतरण तक राजस्व न्यायालयों में काम बंद करने का ऐलान

देहरादून: देहरादून में बार एसोसिएशन की आम सभा में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा निर्णय लिया है। पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के विरोध में वकीलों ने चेतावनी दी है कि जब तक जिलाधिकारी का जिले से स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक कोई भी अधिवक्ता राजस्व न्यायालयों में कार्य नहीं करेगा।

विधि भवन में आयोजित आम सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और जिलाधिकारी के कथित निर्णय की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि एक सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई न केवल अनुचित है, बल्कि यह अधिवक्ता समुदाय की गरिमा पर भी आघात है।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे बार की लड़ाई है। आम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए राजस्व न्यायालयों के पूर्ण बहिष्कार का एलान किया गया।

आम सभा के निर्णय के तहत शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालयों एवं कार्यालयों में पूर्ण रूप से कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। इसके चलते बस्ते, टाइपिंग कार्य और स्टांप वेंडर समेत अन्य संबंधित कार्य भी पूरी तरह बंद रहे, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News