Nirbhik Nazar

कुंभ में ड्यूटी के दौरान मृत मिले कांस्टेबल गणेश को ताबूत के बजाय बिस्तर बंद मे लाये जाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

देहारादून: कुंभ मेले में ड्यूटी के दौरान मृत मिले कांस्टेबल गणेश नाथ के पार्थिक शरीर को ताबूत के बजाय बिस्तर बंद में लाया गया। जिसके कारण दिवंगत जवान की पत्नी, बच्चे व परिजन उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए।इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने खेद जताया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में दिवंगत गणेश नाथ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन पीड़ादायी क्षणों में शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी पूर्ण सहानुभूति है।

उन्होंने कहा कि यह देखकर अत्यंत पीड़ा होती है कि देश के जवानों का इस प्रकार अपमान किया जा रहा है। ताबूत के बजाय दिवंगत जवान को जिस प्रकार बिस्तरबंद कर घर पहुंचाया गया वह दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ साथ भाजपा का जवानों के प्रति शर्मनाक रवैये को भी चरितार्थ करता है। भाजपा की इस असंवेदनशीलता व जवानों के अपमान से पूरे देश में गम और गुस्सा है। दिवंगत आरक्षी श्री गणेश जी के शव के इस निरादर के लिए देश भाजपा को कभी माफ नहीं करने वाला।

 

प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड को वीरभूमि के नाम से जाना जाता है। इसका कण कण इन जवानों का ऋणी है। लेकिन भाजपा सत्ता के नशे में इस कदर चूर है कि इन्हें जवानों के सम्मान तक की कोई परवाह नहीं। इस महामारी के समय में हमारे जवान जिस प्रकार फ्रंट लाइन वॉरियर्स बनकर दिन रात अपनी सेवा दे रहे हैं उसके प्रति हमें कृतज्ञ होना चाहिए पर भाजपा है की असंवेदनहीनता का अमलीजामा पहन कृतघ्न बनी हुयी है| उन्होंने कहा कि जवानों का ऐसा अपमान कांग्रेस हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी| कांग्रेस हर परिस्थिति में अपने जवानों व उनके परिवारों के साथ खड़ी है|

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *