Skip to main content

Nirbhik Nazar

‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान: हल्द्वानी में जागरूकता मैराथन का आयोजन, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर दिया बड़ा संदेश

देहरादून/हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित एमबी मैदान में रविवार को ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान के तहत जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर युवाओं और स्कूली बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

मैराथन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं दौड़ में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे समाज को भी प्रभावित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ के लक्ष्य को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। स्कूलों और कॉलेजों में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। अभिभावकों, शिक्षकों और युवाओं को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना होगा। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 तक ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ बनाने के संकल्प को दोहराते हुए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News