Nirbhik Nazar

प्रधानमंत्री बनने के बाद 23वीं बार देवभूमि दौरे पर आ रहे पीएम मोदी, जानिए कब-कब आए उत्तराखंड

देहरादून: नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। यही वजह है कि समय-समय पर वे राज्य के दौरे पर आते रहे हैं। इसी क्रम में 14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री मोदी 23वीं बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। किसी भी पर्वतीय राज्य में इतने दौरे करने वाले वे पहले प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में यह प्रधानमंत्री मोदी का 14वां दौरा होगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका पहला उत्तराखंड दौरा 11 सितंबर 2015 को हुआ था, जब वे ऋषिकेश स्थित दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री मोदी भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था रखते हैं और प्रधानमंत्री बनने के बाद वे 6 बार केदारनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। उनके दौरे के बाद केदारनाथ और आदि कैलाश जैसे धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। उन्होंने शीतकालीन यात्रा को भी बढ़ावा दिया, जिससे प्रदेश में बारहमासी पर्यटन को गति मिली।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से “कर्म और मर्म” का रिश्ता है। उनके नेतृत्व में राज्य में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, रोपवे प्रोजेक्ट और हवाई सेवाओं का विस्तार जैसे बड़े काम हुए हैं।

कब-कब उत्तराखंड आए प्रधानमंत्री मोदी और किस – किस प्रोग्राम मे शिरकत की

  • 11 सितंबर 2015को ऋषिकेश स्थित दयानंद सरस्वती आश्रम के स्वामी दयानंद गिरी का हाल चाल लेने पहुंचे.
  • 18 मार्च 2017को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया.
  • 3 मई 2017 को प्रधानमंत्री बनने के बादकेदारनाथ की पहली यात्रा की. उस दौरान कपाट खुलने के मौके पर पूजा-अर्चना की.
  • 20 अक्टूबर 2017 को दूसरी बारकेदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे.
  • 21 जून 2018को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एफआरआई देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.
  • 7 अक्टूबर 2018को अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम देहरादून में डेस्टिनेशन इन्वेस्टर समिट को संबोधित किया.
  • 7 नवंबर 2018को केदारनाथ में दर्शन कर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया. उसके बाद उत्तरकाशी जिले में हर्षिल के पास स्थित अग्रिम सैन्य चौकी पर पहुंच कर आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाई.
  • 14 फरवरी 2019को कॉर्बेट पार्क की सैर को ढिकाला पहुंचे. कॉर्बेट पार्क को रेस्क्यू सेंटर और वाइल्ड लाइफ टाइगर सफारी की सौगात दी.
  • 18 मई 2019को केदारनाथ दर्शन और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर ध्यान गुफा में 16 घंटे 45 मिनट तक साधना की. दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन 19 मई को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए.
  • 8 नवंबर 2021को केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन कर जनता को संबोधित किया.
  • 4 दिसंबर 2021को परेड ग्राउंड देहरादून में जनसभा किया. 18 हजार करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.
  • 30 दिसंबर 2021 को नैनीताल जिले केहल्द्वानी में जनसभा की. 17 हजार 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.
  • 23 मार्च 2022को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया.
  • 21 अक्टूबर 2022 कोकेदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन किए. देश के पहले गांव माणा में जनसभा को संबोधित किया.
  • 12 अक्टूबर 2023को पिथौरागढ़ जिले का दौरा किया. आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दर्शन किए. करीब 4,200 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.
  • 8 दिसंबर 2023 को एफआरआई देहरादून में आयोजितउत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को संबोधित किया.
  • 2 अप्रैल 2024 को उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर मेंबीजेपी की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया.
  • 11 अप्रैल 2024को ऋषिकेश में बीजेपी की संकल्प रैली को संबोधित किया.
  • 28 जनवरी 2025को अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम रायपुर, देहरादून में 38वें नेशनल गेम्स का शुभारंभ किया.
  • 6 मार्च 2025को उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा में पूजा अर्चना की. हर्षिल से देश दुनिया के यात्रियों को शीतकालीन यात्रा पर आने का संदेश दिया.
  • 11 सितंबर 2025को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की. उच्च स्तरीय बैठक कर उत्तराखंड के लिए 1,200 करोड़ का आपदा राहत पैकेज घोषित किया.
  • 9 नवंबर 2025 को देहरादून में उत्तराखंड राज्य केरजत जयंती समारोह में प्रतिभाग किया.
  • वहीं, अब14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आ रहे हैं. इस दौरे के दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे.
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News