Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: सूचना विभाग के पीआरडी कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का आकस्मिक निधन

देहरादून: सूचना विभाग के पीआरडी कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का सोमवार 13 अप्रैल 2026 को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय लखेड़ा वर्ष 2010 से सूचना विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वे विधानसभा स्थित मीडिया सेंटर में कार्यरत थे और अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।

अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

वहीं प्रभारी मीडिया सेंटर विधानसभा मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News