Nirbhik Nazar

फिर महफिल लूट ले गए पीएम मोदी, सीएम धामी के साथ दिखी गजब की बॉन्डिंग !

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने खास अंदाज में देहरादून में छा गए। सिर पर ब्रह्मकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और उत्तराखंड के प्रति भावनात्मक जुड़ाव—इन तीनों ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में यह साबित किया कि उत्तराखंड की प्रगति से उनका गहरा नाता है। अपने भाषण में उन्होंने स्थानीय जुड़ाव को प्रमुखता दी और भुला-भुलियों, सयाणा, अम्मा, बाबा जैसे पहाड़ी शब्दों का प्रयोग कर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेसवे के निर्माण में मां डाटकाली के आशीर्वाद का विशेष उल्लेख किया और कहा कि देहरादून पर मां की कृपा बनी हुई है। उन्होंने संतला माता मंदिर का भी स्मरण किया। साथ ही हरिद्वार कुंभ, नंदा राजजात, पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग का प्रभावशाली जिक्र कर उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच मजबूत तालमेल भी देखने को मिला। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को लोकप्रिय, कर्मठ और युवा नेता बताया।

जनसभा के दौरान, जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित कर रहे थे, उस समय भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत होती दिखाई दी, जिससे दोनों के बीच बेहतर समन्वय झलकता रहा।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के रूप में बड़ी सौगात दी है। साथ ही देहरादून में 12 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी और समय दोनों में बड़ी कमी आएगी। पहले जहां यह सफर 6 से 8 घंटे में तय होता था, अब यह महज ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News