Nirbhik Nazar

87 वीं इंटर स्टेट जूनियर व यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज़, CM धामी ने देहरादून में किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को परेड ग्राउंड स्थित बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वीं इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि राज्य को पहली बार इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत आधार है। खेलों से अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और लक्ष्य के प्रति समर्पण जैसे गुण विकसित होते हैं, जो युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे न सिर्फ अपने राज्यों का बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी मेहनत और संकल्प ही भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने टेबल टेनिस को गति, संतुलन, तकनीक और मानसिक दृढ़ता का खेल बताते हुए कहा कि यह खेल खिलाड़ियों में त्वरित निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों से भारत ने खेलों में उल्लेखनीय प्रगति की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई और कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश के लिए गर्व का विषय है। राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी पहचान मिली है, जहां राज्य के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर नया कीर्तिमान बनाया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा और उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गुरुंग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News