Nirbhik Nazar

देहरादून में डिजिटल कॉन्फ्रेंस की तैयारी तेज, सीएम धामी ने की आयोजकों के साथ बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टेक्नोलॉजी और साइंस जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के बीच गहन मंथन हो सके। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सम्मेलन से निकलने वाले सुझाव राज्य और देश के डिजिटल विकास को नई दिशा देंगे।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सामरिक और पर्यटन दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। हर साल यहां 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के चलते राज्य में पर्यटन, फिल्म शूटिंग और निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। आधुनिक सुविधाएं और आकर्षक लोकेशन इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

बैठक में विभिन्न डाटा सेंटर और टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को लेकर अपने विचार साझा किए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News