ब्यूरो रिपोर्ट
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को 24 घंटे में सभी 13 जिलों में 500 कोरोना के नए मरीज मिलें है जबकि दो संक्रमितों की मृत्यु हुई है। राज्य में 22 सौ 36 सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंच गई है। अब तक कुल एक लाख नौ सौ 11 लोगों में कोरोना पाए गए हैं। रिकवरी दर 94.59 फीसद के साथ गिरावट दर्ज की है।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अलग-अलग सरकारी और निजी लैब से 17 हजार 370 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि प्रदेश के सभी जिलों में 500 व्यक्त्यिों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। सबसे ज्यादा देहरादून जनपद में 236,हरिद्वार में 149, नैनीताल में 49, उधम सिंहनगर में 22, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में पांच-पांच, बागेश्वर में चार, पौड़ी में 14, चमोली में संक्रमित मिले हैं। वहीं उत्तरकाशी और चंपावत में एक-एक, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 11 मरीज मिले हैं।
![]()
साल के सबसे ज्यादा मरीज एक ही दिन में पांच सौ आए हैं। इससे पहले 23 दिसम्बर को प्रदेश में 564 मरीज मिले थे। तब से लेकर आज तक यह सबसे यह संक्रमित की बड़ी संख्या है। आज 125 मरीजों को ठीक होने के बाद अपने घर गए। अब तक 95455 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमितों की ठीक होने की दर 94.59 प्रतिशत है। राज्य में आज दो कोरोना संक्रमितों की उपचार के दौरान मोत हुई है। जिसमें 65 वर्षीय एक महिला की ऋषिकेश एम्स में और दूसरा देहरादून के कैलास अस्पताल में 31 वर्षीय व्यक्ति् की मौत हुई है। अब तक 1719 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। गुरुवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 2236 पहुंच गई।

गुरुवार को 17 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आई। 19 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 15 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.66 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 94.59 प्रतिशत रह गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही राज्य में मरीजों की रिकवरी की दर दो प्रतिशत गिर गई है। राजधानी देहरादून और हरिद्वार में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज मिलने से सरकार की मुश्किल बढ़ गई है। इनमें 77 फीसद मामले देहरादून और हरिद्वार से हैैं। दून में कोरोना की संक्रमण दर साढ़े छह फीसद से ऊपर है। दून में इस साल के सर्वाधिक 236 नए मामले सामने आए। कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 31335 हो गई है, जिनमें कुल 28992 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गए हैं। देहरादून में जोखिम क्षेत्र की संख्या बढ़कर छह हो गई है। दो ऋषिकेश,01 मसूरी और तीन देहरादून में जोखिम जोन बनाए गए हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने के साथ ही जनपद की सीमाओं पर सैम्पलिंग बढाये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करवाने के साथ ही प्रभावी कान्टेक्ट ट्रेसिंग के निर्देश दिए। जोखित क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से फल, सब्जी एवं दूध आदि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही। जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद में 926 व्यक्ति उपचाररत हैं। 3936 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए। आज आशारोड़ी चैक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले 976 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जिनमें 04 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई।