Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ मे कांग्रेस ने फ़र्स्ट अप्रैल को “नरेंद्र मोदी फेंकू दिवस” के रूप मे मनाया

ब्यूरो रिपोर्ट

पिथौरागढ़: अक्सर लोग एक अप्रैल को मूर्खता दिवस के रूप मे मानते हैं। इस दिन लोगों की हँसाई उड़ाते हैं लोगों के साथ मज़ाक करके उनका बेवकूफ बनाते हैं लेकिन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले मे कांग्रेस ने एक अप्रैल को नरेंद्र मोदी  फेंकू दिवस के रूप मे मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता फेंकू दिवस मना रहे हैं।


कांग्रेस कार्यकर्ता युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में गांधी चौक पर एकत्र हुए। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री वर्ष 2014 से झूठे सपने दिखाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सत्ता में आने पर दो करोड़ लोगों को नौकरी मिलेगी। 250 रुपये का गैस सिलिंडर मिलेगा। डॉलर और रुपये को बराबरी पर लाएंगे लेकिन प्रधानमंत्री इनमें से एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं। विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट और जिला महासचिव प्रकाश देवली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। इस दौरान रमेश चंद्र पुनेड़ा, काजल बसेड़ा, भूरे मियां, शंकर लाल, मनोज बिष्ट, शिवम पंत, अभिषेक कोहली, रजत विश्वकर्मा, नवीन भंडारी, भुवन जोशी आदि रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *