Nirbhik Nazar

के एस चौहान की पुस्तक ‘पहलगाम… जब समय थम गया’ का विमोचन, CM धामी को भेंट की, CM ने की तारीफ…

देहरादून: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अपनी पुस्तक पहलगाम… जब समय थम गया की प्रति उन्हें भेंट की।

यह पुस्तक पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर हमले के दौरान लेखक के निजी अनुभवों पर आधारित है। घटना के दिन के.एस. चौहान अपने परिवार के साथ पहलगाम में मौजूद थे और उन्होंने उस भयावह घटना के अनुभवों को पुस्तक के रूप में संजोया है।

चौहान ने बताया कि पुस्तक में 22 अप्रैल 2025 की घटना के दिन का माहौल, घटनाक्रम और उससे जुड़े कई पहलुओं को विस्तार से शामिल किया गया है। पुस्तक के अंतिम हिस्से में ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक वर्ष पूर्व पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पूरे देश को झकझोर देने वाला था। उन्होंने हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और सामर्थ्य का ऐतिहासिक उदाहरण बना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की पुस्तकें न केवल इतिहास के महत्वपूर्ण पलों को दस्तावेजी रूप देती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी उन अनुभवों से सीखने का अवसर प्रदान करती हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News