Nirbhik Nazar

सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में CBI जांच कराने के लिए करणी सेना ने निकाला कैंडल मार्च

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

रामपुर/कैमूर। सोमवार की शाम रामपुर प्रखंड के बेलाव बाजार में दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता शुशांत सिंह राजपूत के केस मामले में न्याय दिलाने के लिए करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच कराने के लिए कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का नेतृत्व करणी सेना के जिलाध्यक्ष शिवानन्द सिंह उर्फ रिशु सिंह व संचालन जिला युवा अध्यक्ष विश्वामित्र सिंह ने किया। कैंडल मार्च को करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा बेलांव पेट्रोल पम्प से शुरू होकर बाजार होते हुए सोन उच्च स्तरीय शिव मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिले। सीबीआई जांच नहीं तो वोट नहीं के भी नारे लगाए गए। जिलाध्यक्ष शिवानन्द सिंह ने बताया कि शुशांत सिंह राजपूत की सीबीआई जांच हो व दोषी को फांसी की सजा हो। साथ ही दिल्ली के करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो कैंडल मार्च निकालने के जुर्म में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनको रिहा किया जाये। इसके साथ ही कहा गया कि सुशांत मामले में सीबीआई जांच नहीं हुआ वोट भी नहीं दिया जाएगा।

लोगों से एक साथ हुंकार भरने के लिए अपील किया गया ताकि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिल सके। कैंडल मार्च में प्रखण्ड अध्यक्ष मदन सिंह, राहुल सिंह,पंकज सिंह,रोहित सिंह सहित दर्जनों करणी सेना के कार्यकर्ता शामिल थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *