Skip to main content

Nirbhik Nazar

महिला जन आक्रोश रैली में धामी का विपक्ष पर तीखा हमला, राहुल को ‘दुर्योधन’ तो अखिलेश को बताया ‘दुशासन’

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के रवैये को महिला विरोधी करार दिया।

हजारों महिलाओं की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री ने महाभारत का संदर्भ देते हुए राहुल गांधी को ‘दुर्योधन’ और अखिलेश यादव को ‘दुशासन’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष का रवैया विरोधाभासी रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी में महिला सशक्तिकरण केवल एक परिवार तक सीमित रहा। उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि महिला अधिकारों पर बड़े-बड़े अभियान चलाने वाली कांग्रेस संसद में महिलाओं के मुद्दे पर पीछे हट गई।

सीएम धामी ने उत्तराखंड कांग्रेस पर भी दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में विरोध और प्रदेश में आंदोलन केवल राजनीतिक दिखावा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति इस राजनीति को समझ चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उज्ज्वला, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और जनधन जैसी योजनाओं ने महिलाओं को सशक्त बनाया है और देश की महिलाएं अब हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News