Nirbhik Nazar

देहरादून में BJP ने निकाली ‘महिला जन आक्रोश’ रैली, गरजे सीएम धामी, कांग्रेस के दोहरे रवैये पर कसा तंज़ !

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित ‘महिला जन आक्रोश रैली’ में शामिल हुए, जहां हजारों महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई। रैली में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के महिला शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला यह कानून महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा बदलाव है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का महिलाओं के मुद्दे पर रवैया हमेशा विरोधाभासी रहा है। एक ओर कांग्रेस आरक्षण की बात करती है, दूसरी ओर ऐसे अहम विधेयकों पर समर्थन नहीं देती।

रैली में विभिन्न जिलों से पहुंची महिलाओं ने सरकार के समर्थन में नारे लगाए और महिला अधिकारों के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये पर आक्रोश जताया और कहा कि महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम में महिला वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं और महिला शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला मील का पत्थर बताया।

रैली के जरिए महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब वे अपने अधिकारों को लेकर सजग हैं और महिला हितों के खिलाफ किसी भी राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगी। आयोजन ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ राजनीतिक तौर पर भी मजबूत संदेश दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News